परिवार में मातम, स्पेशल ड्यूटी करके लौट रहे थे~~~~~~
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के करछूली गांव में ड्यूटी से वापस लौट रहे दारोगा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र देवशरण सिंह(54) सीतापुर जनपद में दारोगा के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात में नैमिशारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। विनोद परिवार के साथ अंबेडकर नगर में रहते थे। शुक्रवार को गांव के लोगों जब दुर्घटना के बारे में जानकारी मिला तो, सभी शोक में डूब गए। विनोद के पास दो लड़की एक लड़का है। मौत की सूचना मिलने पर गांव के संभ्रांत लोग शोक व्यक्त करने के लिए घर पहुंच रहे है।

More Stories
जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार