ब्रह्माकुमारी संस्था को बड़ी क्षति: बनारस–पश्चिम नेपाल सबज़ोन की प्रमुख सुरेन्द्र दीदी का निधन

वाराणसी। आध्यात्मिक संस्था के बनारस एवं पश्चिम नेपाल सबज़ोन की प्रमुख का शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को सुबह 09:10 बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में चल रहा था।

संस्था से जुड़े लोगों के अनुसार सुरेन्द्र दीदी ने आध्यात्मिक सेवा के माध्यम से लंबे समय तक समाज में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रम और सेवा गतिविधियां संचालित होती रहीं। उनके निधन की खबर से ब्रह्माकुमारी परिवार और अनुयायियों में शोक की लहर है।

बताया गया है कि सुरेन्द्र दीदी के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा रविवार, 08 मार्च को सुबह 10:00 बजे से के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संस्था से जुड़े अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने उनके निधन को आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

(रॉयल शाइन टाइम्स)

About The Author

Share the News