जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं बैठक सम्पन्न

मीरजापुर 27 फरवरी 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राचार्य पालीटेक्निक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कार्यदायी संस्था यू0पी0 स्टेट कंट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2, कार्यदायी संस्था सी0एल0डी0एस0 के बैठक अनुस्थित रहने शो काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सोनभद्र ईकाई के द्वारा कराए जा रहे कार्य राजकीय मेडिकल कालेज में मल्टीपर्पज हाल की प्रगति के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि लगभग कार्य पूर्ण करा लिया गया है जिस पर उनके द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक टीम गठित कर जांच करा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जनपद मीरजापुर में 502 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय निर्माण कार्य के मुख्य भवन के अन्तर्गत भू तल प्रथम तल, तृतीय तल ममटी के स्लैब का कार्य पूर्ण करा लिया गया है जिस जिलाधिकारी ने निर्देशित कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मड़िहान तहसील में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं हेतु 100 शैय्या छात्रा निर्माण के बारे में बताया गया कि धनराशि का अभाव है जिस जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन भेज दिया जाए तथा द्वितीय मांग कर ली जाए। जनपद मीरजापुर में गौ संरक्षण केन्द्र की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं खण्ड विकास अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जो कार्य पूर्ण नही हुए है उन्हंे समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था बाणसागर नहर निर्माण खण्ड-5, खण्ड 10 के द्वारा कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की भी बैठक कर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की भी बैठक कर बिन्दुवार प्रगति की समीक्षा करते हुए गंगा ग्राम में बनाए गए गंगा चबूतरा, अन्त्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गंगा ग्रामों में कितने अन्त्येष्टि स्थन बनाए गए है जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गंगा ग्राम पंचायतो में गंगा वन बनाया जाना है स्थल चिन्हित कर कार्यवाही करें। उन्होंने गंगा ग्राम पंचायतों में गंगा घाटों को चिन्हित करते हुए उनका सुन्दरीकरण कराना सुनिश्चित करें। पर्यावरण समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष होने वाले पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागो को लक्ष्य दिया गया है उस विभाग से नोडल अधिकारी नामित करते हुए उसका व्हाटसएप नम्बर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने गौशालों के सम्बंध बैठक कर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन गौशालाओं समयान्तर्गत पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि पूर्ण गौशलाओं में यदि बाउंड्रीवाल न हो तो बनवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करते रहे एवं गौशालाओं के पास चारागाहो में नेपियर घास लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About The Author

Share the News