दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, समयबद्ध पूर्णता, बजट उपयोग और गुणवत्ता मानकों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। संभावना है कि वे कुछ प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करें, जिनमें निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
डोमरी में पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण
प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गए डोमरी गांव में आयोजित व्यापक पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण भी मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में देखेंगे।
लगभग 350 बीघा भूमि पर 3 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरी प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार है।
बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शाम को और में दर्शन-पूजन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं की गति, परियोजनाओं की गुणवत्ता और संगठनात्मक गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्ट: रॉयल शाइन टाइम्स
(विशेष संवाददाता)

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा