वाराणसी, 01 मार्च 2026।
के गोमती जोन स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना सिंधोरा क्षेत्र में यौन शोषण के गंभीर आरोप में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
प्रेस नोट के मुताबिक, वादिनी की तहरीर पर आरोप है कि थाना सिंधोरा क्षेत्र में एक सीएससी संचालक संदीप कुमार पुत्र चन्द्रबली, निवासी गरथमा ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसे डरा-धमकाकर गर्भपात कराने के लिए एक तथाकथित चिकित्सक के पास भेजा गया।
आरोप है कि डॉ. विनोद पटेल पुत्र स्व. कन्हैयालाल, निवासी सरहद ओदार (श्रीराम सुखमय होम्योपैथिक क्लिनिक) के यहां भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर द्वारा थाना सिंधोरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। दोनों आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा