खेतासराय(जौनपुर)। बलात्कार के केस में फरार चल रहे आरोपी को खेतासराय पुलिस ने टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर निवासी शहबाज पुत्र फैयाज उर्फ बब्बल बलात्कार का आरोपी है कई दिनों से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गुरैनी तिराहा के पास आया है। सूचना पाकर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

More Stories
जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार