पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां गांव में निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे राजगीर मिस्त्री व मजदूर के तीसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत और दो मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां गांव में हाइवे के किनारे मुरारी पटेल का मकान बन रहा था इस पर लेबर मिस्त्री कार्य कर रहे थे शुक्रवार को सांय लगभग साढ़े 4 बजे अचानक पाइट टूटने से तीन लोग नीचे गिर गये । जिससे मजदूर राम प्रसाद उम्र 55 साल की मौके पर ही मौत हो गई और अमरनाथ और एक अज्ञात मजदूर भी घायल हो गया है। गंभीरावस्था में अमरनाथ 50 वर्ष का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया । मृतक राम प्रसाद को तीन लड़की व एक लड़का है। लड़की की शादी मई महीने में है। सभी लोग सगुनहा के निवासी बताए जाते हैं। वही इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार