कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ ऐलान, मंडल प्रभारी ने कहा- मायावती के निर्देश पर फैसला लिया गया~~~~
मिर्जापुर लोकसभा सीट से बसपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मनीष तिवारी को पार्टी ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। जिले के भरुहना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन यह फैसला लिया गया।
बसपा के मिर्जापुर मंडल के प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर मनीष तिवारी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होने कहा का मनीष पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। वो कई पदों पर काम कर चुके हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के मंडल प्रभारी ने कहा कि एक बड़े मकसद के तहत जिले में जुझारू पुराने कार्यकर्ता मनीष त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कहा कि जिले में विकास कार्य न होने के कारण लोगों का पलायन हो रहा है । शिक्षा महंगी होती जा रही हैं।स्कूली फीस 400 गुना बढ़ गई। शिक्षा महंगा होने के कारण कमजोर वर्ग के लोगों से शिक्षा दूर होती जा रही है।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण