मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र अदलहाट पुलिस चौकी नारायणपुर अंतर्गत ग्राम सभा बैकुंठपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन सिंह ने बैठक की। बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिवरात्रि पर्व विशेष आस्था का पर्व होता है जिसमें क्षेत्रीय एवं दूर दराज के लोग शिवालय पर उमड़ते हैं आस्था का सैलाब, शिव बारात शिव मंदिरों पर देखने को मिलता है जिसमें विशेष रूप से सावधानियां बरतना आवश्यक होती है। किसी भी प्रकार का असलहा का प्रयोग न हो यह ध्यान रखना होगा,पॉकेट मारो उचक्को से सावधान रहने की आवश्यकता है। साधारण यूनिफॉर्म में पुलिस प्रत्येक शिव मंदिर एवं बारात में विशेष निगाहें बैठाई रखी रहेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रत्येक आयोजनों में दिया जाएगा ।सभी कार्य संपन्न समय हो इसका आप विशेष ध्यान रखेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित लोगों से उनके सुझाव मांगा। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकार चुनार अशोक कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट रविन्द्र भूषण मौर्या,चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह, रणविजय सिंह,प्रदीप राय, ईश्वर सिंह पंकज सिंह, कमलेश सिंह,प्रधान दीपक प्रजापति, गौरी शंकर सिंह, विनय सिंह,अरविंद सिंह , जगन गुप्ता, राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण