हरहुआ (वाराणसी)।
हरहुआ विकास खंड के ग्राम सभा रूपापुर में बाल विकास परियोजना (ICDS) के तहत संचालित सरकारी योजनाओं में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरित किए जाने वाले सरकारी राशन व अन्य पोषाहार सामग्री लाभार्थी बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक नहीं पहुंच रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित रूप से मिलने वाला राशन एवं सामग्री बच्चों को देने के बजाय रोकी जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, ICDS योजना का उद्देश्य कुपोषण से जूझ रहे बच्चों और महिलाओं को पोषण उपलब्ध कराना है, लेकिन ग्राम सभा रूपापुर में यह योजना कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। इससे न केवल सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि मासूम बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि लाभार्थियों को उनका हक मिल सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश