पिंडरा।
क्षेत्र के गंगापुर मंगारी स्थित नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नारायणी सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद साक्षी, प्राची व प्रकृति द्वारा प्रस्तुत नृत्य तथा गुजराती नृत्य में खुशी पटेल, वैशाली, जिज्ञासा विश्वकर्मा, कृतिका प्रजापति, पलक पांडे, ओम मिश्रा, एकता पटेल व शिवानी पटेल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं राजस्थानी नृत्य में श्रेयांश पांडे, सुहानी पांडे, आंचल गिरी, सजल यादव, श्रेया विश्वकर्मा, मानसी सिंह व प्रियांशु मिश्रा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत चॉकलेट रेस, बिस्कुट रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, 50 मीटर दौड़, बैलून रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नारायणी प्रसाद सिंह ने कहा कि खेलकूद जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क का भी समुचित विकास होता है और जीवन में अनुशासन व टीम भावना का संचार होता है।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य श्रीमती मधु सिंह, ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अनुपमा तिवारी, ग्राम्यांचल महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.पी. शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरविंद विश्वकर्मा, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा