वाराणसी।
न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारीगण बनाम अधिवक्तागण के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह मुकाबला रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस विशेष मैच में संजीव शुक्ला, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, वाराणसी स्वयं कप्तान के रूप में मैदान में उतरेंगे। न्यायिक अधिकारियों की टीम में देवकांत शुक्ला, याजुवेंद्र विक्रम सिंह, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजीव मुकुल पांडे, नितिन सिंह, अभिषेक जायसवाल, रवि कुमार और सत्यम सिंघल शामिल हैं।
वहीं अधिवक्ताओं की टीम का प्रतिनिधित्व सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम तथा बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला करेंगे। टीम में महामंत्री आशीष सिंह (सेंट्रल बार), सुधांशु मिश्रा (बनारस बार) के साथ सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, मेराज फारूकी और शरण सेठ भी शामिल हैं।
मैच उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों हरिशंकर सिंह, विनोद कुमार पांडे और अरुण त्रिपाठी सहित पूर्व अध्यक्षों व महामंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
आयोजक अधिवक्ता संजय सिंह और अधिवक्ता जेपी सिंह ने बताया कि यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद व सौहार्द को और प्रगाढ़ करेगा।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा