वाराणसी।
महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने 15 फरवरी 2026 को होने वाली पूजा, आरती एवं दर्शन की आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी है।
न्यास के अनुसार, मंगला आरती प्रातः 02:15 बजे से प्रारंभ होकर 03:15 बजे तक संपन्न होगी। इसके पश्चात प्रातः 03:30 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
महाशिवरात्रि के दिन मध्याह्न भोग आरती प्रातः 11:40 बजे से 12:20 बजे तक संपन्न होगी।
पर्व के विशेष महत्व को देखते हुए बाबा विश्वनाथ की चारों प्रहर की विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें रात्रि से भोर तक श्रद्धालुओं को निरंतर झांकी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
चारों प्रहर की आरती का क्रम इस प्रकार है—
- प्रथम प्रहर: रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
- द्वितीय प्रहर: रात्रि 01:30 बजे से 02:30 बजे तक
- तृतीय प्रहर: प्रातः 03:30 बजे से 04:30 बजे तक
- चतुर्थ प्रहर: प्रातः 05:00 बजे से 06:15 बजे तक
मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन एवं आरती के दौरान शांति, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि प्रत्येक भक्त सुगमता और श्रद्धापूर्वक बाबा के दर्शन कर सके।
यह जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी द्वारा जारी की गई है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा