पिंडरा।
पिंडरा महोत्सव के दूसरे दिन भी भोजपुरी संगीत और लोककला का रंग पूरे शबाब पर नजर आया। महोत्सव में जैसे ही मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सुर संग्राम विजेता आलोक कुमार ने अपने लोकप्रिय गीत “यह प्रयागराज है” से कार्यक्रम की शुरुआत की और आते ही माहौल को संगीतमय बना दिया।
इसके बाद उन्होंने “हम यार हैं तुम्हारे, हम दिलदार हैं तुम्हारे” और “तू मेरी ज़िंदगी है, तू मेरी हर खुशी है” जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रोता झूम उठे। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए आलोक कुमार मंच से उतरकर श्रोताओं के बीच पहुंचे, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।
इसके पश्चात बिहार की खाटी माटी से जुड़े मशहूर कलाकार के मंच पर आते ही दर्शक खड़े होकर स्वागत करते नजर आए। वहीं, बाबतपुर स्थित निराश्रित बच्चों की परवरिश करने वाली संस्था कुटुंब के बच्चों ने शास्त्रीय गायन में राग बैरागी की प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया और जमकर वाहवाही लूटी।
महोत्सव में अमलेश शुक्ला, अंजलि उर्वशी, छोटू राजा, बबिता किन्नर, सरोज वर्मा, अरुण कुमार मिश्रा, अंशिका सिंह सहित अन्य कलाकारों की गायकी ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। मनोज कुमार व सल्टू राम के समूह द्वारा प्रस्तुत धोबई नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं, वहीं आल्हा गायक फौजदार सिंह के लोकगीतों पर भी दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक सहित उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद वी.पी. सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, पर्यटन अधिकारी नितिन कुमार द्विवेदी, सहायक पर्यटन अधिकारी कर्ण कुमार मौर्य, अदित्य नारायण दुबे, जगदीश सिंह, संदीप सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, दीपक सिंह, अतुल रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स के लिए विशेष रिपोर्ट

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश