पिंडरा।
पिंडरा महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों की कड़ी में जनभागीदारी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महोत्सव का शुभारंभ बेसिक शिक्षा विभाग के पिंडरा एवं बड़ागांव ब्लॉक के शिक्षकों के बीच आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने किया। कड़े मुकाबले में पिंडरा ब्लॉक के शिक्षकों ने जीत दर्ज की।
इसके पश्चात बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 21 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही 11 आंगनवाड़ी केंद्रों को ईसीसी किट का वितरण भी किया गया।
महोत्सव के दौरान के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को कुल 20 लाख रुपये ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। वहीं के तहत 5 लाभार्थियों को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन के पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद वी.पी. सरोज, विधायक सुशील सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीईओ विनोद मिश्रा, विजय प्रकाश यादव, सुपरवाइजर शीला यादव, रजनीकांत राय, सभासद शरद पांडेय ‘मुन्ना’, तहसील बार अध्यक्ष प्रीतराज माथुर, डॉ. राकेश सिंह, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा