नववर्ष पर मीरजापुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि: सोमेन बर्मा DIG पद पर पदोन्नत, IG आर.पी. सिंह ने लगाए रैंक चिन्ह

मीरजापुर। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह (विंध्याचल परिक्षेत्र) ने उनके कंधों पर रैंक (प्रतीक चिन्ह) लगाकर शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान समारोह 01 जनवरी 2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय, मीरजापुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर IG आर.पी. सिंह ने सोमेन बर्मा के अब तक के उत्कृष्ट, अनुशासित और प्रभावी पुलिस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का प्रतिफल है।

IG ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ DIG सोमेन बर्मा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

यह पदोन्नति न केवल सोमेन बर्मा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मीरजापुर पुलिस बल के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। समारोह के दौरान पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रॉयल शाइन टाइम्स के लिए खबर

About The Author

Share the News