तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव

सुभाष सिंह अध्यक्ष मुकेश शुक्ला महामंत्री चुने गए

सुभाष सिंह पहली बार जबकि मुकेश शुक्ल तीसरी बार महामंत्री चुने गए

केराकत। जौनपुर

स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को चुनाव कराया गया। जिसमें सुभाष सिंह अध्यक्ष और मुकेश कुमार कुमार शुक्ल महामंत्री चुने गए।

अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार सुभाष सिंह और शिवानंद यादव चुनाव मैदान में थे। सुभाष सिंह को 71 वोट जबकि शिवानंद यादव को 53 वोट मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर पांच उम्मीदवार मुकेश शुक्ल, अवधेश सिंह, जयप्रकाश मौर्या, राजवंत कुमार और अशोक कुमार चुनाव मैदान में थे।

महामंत्री पद पर मुकेश शुक्ल को कुल 58 वोट मिले। जबकि जयप्रकाश मौर्या को 30, राजवंत कुमार को 26 अशोक कुमार को 10 वोट मिला। अवधेश सिंह ने चुनाव से किनारा कर लिया जिसके कारण उनको एक भी वोट नहीं मिला। मुकेश शुक्ल इस बार तीसरी बार महामंत्री चुने गए हैं।

अन्य पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष परराम बचन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमृत लाल यादव और ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सह मंत्री पद पर सुनील कुमार पाण्डेय, और अनुपमा शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव के सिंगल उम्मीदवार होने के कारण सभी निर्विरोध चुन लिए गए।

चुनाव कराने वाले अमरनाथ यादव, सुरेश राम, अनिल सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, और रविकांत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसील बार में कुल 127 अधिवक्ता हैं जिसमें से 124 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील की एसडीएम नेहा मिश्रा, सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल रामजनम यादव, तहसीलदार मूसाराम और एलआईयू इंस्पेक्टर धनंजय सिंह सहित पूर्व बार अध्यक्ष कुवंर बहादुर यादव और महामंत्री उदयराज कन्नौजिया ने बधाई दी।
जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

About The Author

Share the News