पिंडरा। कांशीराम जयंती के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक पाठशाला फूलपुर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें मरीजों की जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
शिविर में विभिन्न रोगों की जांच की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कुल 486 लोगों ने पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच कराने वालों में 26 लोगों की हीमोग्लोबिन, 160 की शुगर, 84 की ब्लड जांच, 30 की थायरॉइड, 25 की कोलेस्ट्रॉल और 62 मरीजों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया।
शिविर में डॉ. रवि प्रकाश सिंह (ऑर्थोपेडिक), डॉ. नितेश सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह और डॉ. संतोष यादव (जनरल फिजीशियन) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता शांतनु राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राजीव कुमार राजूराम, राकेश सिंह रिशु सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।

More Stories
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त
दरोगा भर्ती परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को चेतावनी