वाराणसी।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के अंतर्गत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 13 व 14 मार्च 2026 को किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर और विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 12 संसदीय क्षेत्रों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और रॉबर्ट्सगंज के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख परिणाम
सब जूनियर बालक वर्ग
फुटबॉल: मिर्जापुर विजेता, वाराणसी उपविजेता
वॉलीबॉल: चंदौली विजेता, सोनभद्र उपविजेता
बैडमिंटन एकल: योगेश सिंह (वाराणसी) प्रथम, अंश यादव (मऊ) द्वितीय
बैडमिंटन युगल: आयुष व टीम (सोनभद्र) प्रथम, साबिर व टीम (चंदौली) द्वितीय
सब जूनियर बालिका वर्ग
फुटबॉल: मिर्जापुर विजेता, वाराणसी उपविजेता
वॉलीबॉल: मिर्जापुर विजेता, भदोही उपविजेता
बैडमिंटन एकल: आराध्या (वाराणसी) प्रथम, अन्य (चंदौली) द्वितीय
जूनियर पुरुष वर्ग
फुटबॉल: चंदौली विजेता, बलिया उपविजेता
वॉलीबॉल: मऊ विजेता, चंदौली उपविजेता
बैडमिंटन एकल: आनंद चौहान (चंदौली) प्रथम, निपुण सेठ (सोनभद्र) द्वितीय
जूनियर महिला वर्ग
फुटबॉल: भदोही विजेता, चंदौली उपविजेता
वॉलीबॉल: मिर्जापुर विजेता, मछलीशहर (जौनपुर) उपविजेता
बैडमिंटन एकल: संजू यादव (आजमगढ़) प्रथम, नव्या त्रिपाठी (चंदौली) द्वितीय
सीनियर पुरुष वर्ग
फुटबॉल: मिर्जापुर विजेता, जौनपुर उपविजेता
वॉलीबॉल: वाराणसी विजेता, चंदौली उपविजेता
बैडमिंटन एकल: आदित्य जायसवाल (चंदौली) प्रथम, उत्कर्ष पांडे (बलिया) द्वितीय
सीनियर महिला वर्ग
फुटबॉल: भदोही विजेता
वॉलीबॉल: मिर्जापुर विजेता, चंदौली उपविजेता
बैडमिंटन एकल: यशिका सिंह (चंदौली) प्रथम, अंशिका यादव (मऊ) द्वितीय
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी नितीश कुमार राय सहित विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी), वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, अविनाश, आनंद, जितेंद्र यादव, ओम प्रकाश सिंह और उमराव पाल सहित पीआरडी जवान उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
मेरठ: कबड्डी, कुश्ती व जूडो (18–20 मार्च 2026)
झांसी: वॉलीबॉल, भारोत्तोलन व फुटबॉल (22–24 मार्च 2026)
प्रयागराज: एथलेटिक्स व बैडमिंटन (25–27 मार्च 2026)

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त
दरोगा भर्ती परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को चेतावनी