बड़ागांव थाना क्षेत्र के खान पट्टी निवासी रामधनी के आराजी न0 60 रकबा 0.214 हे0
का सीमांकन राजस्व निरीक्षक द्वारा करके रिपोर्ट प्रेषित किया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा रिपोर्ट को पुष्ट कर दिया l बाद में मेड बंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया इसी क्रम में
8.05.2024 को पुलिस बल की मौजूदगी मे पुनः पत्थर गाड़कर मेड़ बंदी कर दी गई जिससे विपक्षी बौखला गए और 27.06.2024 को सुबह 7 बजे विपक्षीगणों मे जिसमे विपिन पटेल पुत्र स्व० पतिराज, सावन पटेल पुत्र विपिन पटेल, सविता देवी पत्नी विपिन पटेल,श्रवण कुमार पुत्र राजाराम सभी खानपट्टी निवासी
व देव नरायन व देवनाथ पुत्रगण बुद्ध निवासी ग्राम बेदी थाना बड़ागाँव सभी लोग एक साथ होकर खेत में गाड़े गये पत्थर को गाली गुप्ता देते हुए उखाड़ कर फेंक दिये है रामधनी पटेल के मना करने पर जान से मारने की धमकी दिये और कहे कि तुमको जो करना हो करो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता रामधनी के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने धारा 434, 504, 506 तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है l

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में