बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लूपुर निवासी चेतनारायण पटेल 09-07-2024 दिन के लगभग 11 बजे घर से साइकिल मोटर साइकिल में तेल भराने के लिए पेट्रोल पम्प पर जा रहे थे गांव का रास्ता छोड़ सड़क पर पहुंचे ही थे कि बड़ागांव से बसनी की ओर तेज गति से जा रही कार UP 65 B K 3224 ने बाइक सवार चेतनारायण पटेल को टक्कर मार दी जिसके चलते बुरी तरह घायल हो गए और चालक कार लेकर भाग गया घायल अवस्था में चेतनारायण पटेल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार चालक काफी तेजगति से गाड़ी चला रहा था l वही चेतनारायण पटेल की पुत्री अनीता पटेल के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत धारा 125, 281 324( 4) 324(5) के तहत कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है l

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में