जिस बंदूक से ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ, वो बहुत आधुनिक और खतरनाक रायफल है जो अमेरिका में बहुत पॉपुलर है। यह राइफल बहुत तेजी से गोलियां दागती है।
अमेरिका में बहुत पॉपुलर है AR-15
AR-15 अमेरिका में सबसे लोकप्रिय और सबसे पहचाने जाने वाले हथियारों में से एक है। इसका इस्तेमाल अमेरिका में कई हाई-प्रोफाइल गोलीबारी में किया गया है। AR-15 एक सिविलियन राइफल है, जो “आधुनिक स्पोर्टिंग राइफल” की श्रेणी में आती है। जिसका इस्तेमाल प्रतियोगिता और शिकार के लिए किया जाता है। इसमें AR का मतलब “आर्मलाइट राइफल” है, यह इसे बनाने वाली कंपनी के नाम पर रखा गया है।
1950 के दशक में इसे सबसे पहले विकसित किया था। हथियार का डिजाइन 1959 में कोल्ट नामक एक अन्य कंपनी को बेचा गया। इसका अपग्रेड वर्जन का इस्तेमाल अमेरिकी सैनिक भी करते हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, यह राइफल बहुत तेज गति से गोलियां दागती है। कुछ ही सेकंड में कई लोगों को मार सकती है। एक ही गोली खोपड़ी को उड़ाने और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को छेदने के लिए पर्याप्त है।👇👇

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में