उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। पति को बिना बताए पत्नी अखिलेश यादव की जनसभा में चली गई। शाम को वापस लौटी तो पति से विवाद हो गया। नाराज पति ने चाकू से अपना पैर काट लिया।
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के बिना बताए चुनावी जनसभा में जाने से नाराज पति ने चाकू से अपना पैर काट लिया। लहूलुहान पति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति को बिना बताए बुधवार को अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में शामिल होने बरकछा गई थी। बुधवार की शाम जनसभा से वापस घर लौटने पर पति द्वारा पूछे जाने पर पत्नी ने चुनावी जनसभा में जाने की बात कही। जिससे पति आक्रोशित हो गया।
इस बात पर पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर पति ने चाकू से अपना पैर काट लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डॉ. एसके जैसल ने बताया कि चाकू से पैर काट कर युवक आया है। जिसका उपचार किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण