यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP, 7 IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), चार पुलिस अधीक्षक (SP) और दो अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार अंकिता शर्मा (IPS-2018) को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कासगंज में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थीं।

वहीं बृजेश कुमार सिंह (IPS-2013), जो अब तक बदायूं के SSP थे, उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

अनूप कुमार सिंह (IPS-2014), जो फतेहपुर के SP थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में अभिमन्यु मांगलिक (IPS-2018), जो भदोही के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ओम प्रकाश सिंह-I (IPS-2018), जो पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, लखनऊ में तैनात थे, उन्हें अब कासगंज जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अभिनव त्यागी (IPS-2019), जो अब तक अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गोरखपुर थे, उन्हें भदोही का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं पाटिल निमिष दशरथ (IPS-2020), जो पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।

प्रदेश सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News