पिण्डरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोसेवा गतिविधि काशी जिला के तत्वावधान में कनकपुर ग्राम के महादेव मंदिर पर गो सेवा संगम कार्यक्रम मे शुक्रवार को गोपालको को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी भी हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गाय माता के आरती व पूजन के साथ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजीत महापात्रा रहे। गो सेवा प्रमुख ने भारतीय देशी नश्ल की गाय माता के भारतीय कृषि मे प्रकृति मे संस्कृति संस्कार, सांस्कृतिक जीवन मे महत्व व योगदान पर प्रकाश डाला। डालते हुए बताया कि बिना गोबर के गणेश पूजन नही होता है । वक्ताओं में प्रगतिशील किसान हरिशंकर सिंह ने गाय के महत्व पर जोर दिया और पंचगव्य के बारे मे बताया। कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने गोबंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर चर्चा की। वक्ताओ मे प्रान्त गो सेवा प्रमुख अरविंद , स्वदेशी जागरण मंच की कविता मालवीय, बीएचयू के वैद्य डाक्टर सुनील दूवे प्रगतिशील गोपालक अखिलेश सिंह, कन्हैयालाल राजभर, तेज प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश सिंह उमाकांत सिंह, प्रधान मधुबन यादव, ज्योती ने संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों व गोपालकों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित। इस अवसर पर गो सेवा संगम जागरूकता कार्यक्रम मे सैकड़ो प्रगतिशील गोपालक किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह व संचालन धीरज सिंह ने किया।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित