वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने -प्रयागराज रोड स्थित औरई लाला नगर टोल प्लाजा के पास से 50-50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर पदमा और सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जिले के थाना चन्दौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे।
एसटीएफ के अनुसार 8 मार्च 2026 को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को रात करीब 1:20 बजे गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना चन्दौली में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
- पदमा पुत्र शेरखान, निवासी मीरपुर, थाना खुर्जा देहात, जिला
- सज्जाद पुत्र अख्तर, निवासी दरबार मोहल्ला, थाना कैराना, जिला
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2017 से गौ-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। यह लोग पशु बाजारों से गाय खरीदकर उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में गौकशी के लिए तस्करी करते थे।
पुलिस के अनुसार दोनों की मुलाकात संभल निवासी शमशाद के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद यह लोग संगठित रूप से गौ-तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हो गए।
पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2017 में पदमा और उसके साथियों को थाना रोहनिया, वाराणसी में गौकशी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में चन्दौली पुलिस ने भी गौ-तस्करी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था, जिसमें गौवध अधिनियम, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
बाद में वर्ष 2023 में इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे और उन पर इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना चन्दौली पुलिस को सौंप दिया गया है।

More Stories
उड़ान से पहले तकनीकी गड़बड़ी: लखनऊ-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में खराबी, दोनों डिप्टी सीएम थे सवार
सारनाथ के इतिहास में सुधार: ASI ने बाबू जगत सिंह की भूमिका को दी आधिकारिक मान्यता
व्यापार मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह