व्यापार मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर बाजार में रविवार की रात व्यापार मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए फूलों और गुलाल के साथ जमकर होली खेली। डीजे की धुन पर व्यापारी देर रात तक झूमते नजर आए, जिससे पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया।

फूलपुर बाजार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह तथा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए व्यापारियों से आपसी तालमेल और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ ने की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, मुन्ना चौरसिया, बबलू सेठ, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, भरत जायसवाल, सुनील पटेल ‘गुड्डू’, विक्की गोंड, ओमन मौर्य, सोनू गुप्ता, जेंडर अग्रहरि, नन्हकू जायसवाल, दिलीप गिरि, पप्पू भोजवाल, संजय अग्रहरि, संजय कनौजिया, मनोज जायसवाल, कमलेश गुप्ता, कैलाश सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

About The Author

Share the News