कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने अनुराग

पिंडरा।
क्षेत्र के रतनपुर निवासी अनुराग मिश्रा को शिक्षक कांग्रेस का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। इस संबंध में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर मौर्य ने मनोनयन पत्र जारी किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि , प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के निर्देश पर पार्टी के प्रति अनुराग मिश्रा की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें वाराणसी जिले का सचिव बनाया गया है।

अनुराग मिश्रा के मनोनयन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रकोष्ठ संगठन को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

रॉयल शाइन टाइम्स के लिए रिपोर्ट।

About The Author

Share the News