वाराणसी। शहर में 22 फरवरी (शनिवार) की शाम कई इलाकों में जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह शटडाउन भदैनी स्थित इन्टेकवेल पर स्थापित 33 केवी एवं 11 केवी बिजली पैनलों की अनिवार्य सर्विसिंग और तकनीकी रखरखाव कार्य के चलते लिया जा रहा है।
के जलकल विभाग के अनुसार, भदैनी इन्टेकवेल में लगे उच्च क्षमता वाले विद्युत पैनलों की नियमित तकनीकी जांच और सर्विसिंग आवश्यक है। भविष्य में मोटर संचालन और विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए एहतियातन यह कार्य किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में रहेगा असर
भेलूपुर जल संस्थान से जुड़े विभिन्न मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम के समय नलों से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह अथवा दोपहर तक अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जलकल विभाग का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था शहर की जल आपूर्ति प्रणाली को अधिक सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर शौकीन गिरफ्तार
में सुरक्षा सख्त: बिना अनुमति दौरे पर रोक, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को दी प्राथमिकता
काशी में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर