पिंडरा (वाराणसी)।
फूलपुर क्षेत्र के नथईपुर गांव में के पुतले के अपमान से जुड़े मामले में पुलिस ने चौथे मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र उर्फ वीरू मिश्रा को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि इससे पहले इस प्रकरण में गुलाब राजभर, सतीश सिंह और शेरु मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र मिश्रा उर्फ वीरू, निवासी ग्राम नथईपुर, को कठिराव चौकी इंचार्ज द्वारा शनिवार सायं रामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया था, जिसे रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त वीरू मिश्रा ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में कभी भी बाबा साहब के प्रति अपशब्द न कहने की बात कही है।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वाराणसी सहित पूर्वांचल में गर्मी की दस्तक, थमने लगा पछुआ का असर
बड़ागांव के निजी क्लिनिक में इलाज को लेकर विवाद, पुलिस बोली—तहरीर के आधार पर जांच जारी
समस्या निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, दो अधिकारियों का वेतन रोका