वाराणसी में पुलिस को एक होटल में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। पुलिस ने इस दौरान होटल में छापा मारा तो यहां 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। इस दौरान दो रशियन लड़कियों ने खुद को होटल के एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस जब कमरे का लॉक तोड़कर अंदर घुसी तो वह हैरान रह गई।
पुलिस ने बुधवार दोपहर को एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को यहां एक सैक्स रैकेट चलने की जानकारी हुई। होटल में छापेमारी के दौरान दो रशियन लड़कियों ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला ही नहीं, जब तक पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा तब तक दोनों लड़कियां कमरे में लगी खिड़की से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही है।
वाराणसी पुलिस ने 4 लड़कियों को अलग-अलग कमरों से पकड़ा, चारों लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थी। पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित चारों लड़कियों को हिरासत में लिया। वहीं एक मैनेजर मौका पाकर पीछे से भाग गया। पूरा मामला वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र का है। पकड़ी गई लड़कियों ने ही दूसरे कमरे में मौजूद रशियन लड़कियों की जानकारी दी।
वाराणसी के रहने वाले पीयूष जायसवाल ने होटलों में OYO की फ्रेंचाइजी ले रखी है। इसी में होटल टाउन हाउस भी शामिल है। इस होटल में गाजीपुर निवासी उमेश यादव को मैनेजर बनाया गया था। पुलिस को इसी होटल से 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। वहीं इन कमरों में कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में