पिंडरा वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की बाउंड्री नेशनल हाईवे 31 से सटा हुआ है। बराबर वीआईपी लोगों का आवागमन होता रहता है। आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का भी आगमन हुआ था और अभी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला का भी आगमन हुआ है उसी के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ियों का चालान किया गया है जबकि एयरपोर्ट बाउंड्री के किनारे प्राइवेट वाहनों को खड़ा करने के लिए प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी बड़े-बड़े ट्रक, हाईवा, कंटेनर लाकर खड़ा कर देते हैं बार-बार मना करने के बावजूद भी गाड़ी वाले अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा गाड़ी न खड़ा करने का बोर्ड भी लगाया गया है ।इसी क्रम में डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के निर्देश पर एसीपी पिंडरा प्रतीक चौहान बाबतपुर चौकी इंचार्ज चार्ज सत्यजीत सिंह, के देखरेख उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव,उपo कलामुद्दीन के द्वारा 3 दिन के अंदर लगभग 40 ट्रकों का चालान किया गया। यह चालान एयरपोर्ट पर वीआईपी लोगों के आगमन के मध्य नजर किया जा रहा है जहां ट्रक खड़ी करते हैं वहां से रनवे दिखाई देता है कुछ लोग तो जहाज देखने के लिए भी अपनी गाड़ियां खड़ी कर वहां भीड़ लगाते हैं।एसआई जितेंद्र यादव ने आज 12 बजे से लेकर 2 बजे के बीच बिहार प्रदेश के नंबर अंकित हाईवे आठ गाड़ी एक साथ चालान की है। वहीं फूलपुर थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह व बाबतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। कागजात न दिखाने वाले गाड़ियों को सीज़ भी कर दिया जाता है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में