शतरंज में पांच चक्रों की बाजी जीत शीर्ष पर 12 खिलाड़ीकिंग्स एकेडमी की ओर से ओपन शतरंज प्रतियोगिता महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में शनिवार को खेली गई। इसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों को हिस्सा लिया। इसमें से 12 खिलाड़ियों ने पांच चक्रों की बाजी जीतकर छठे चक्र में प्रवेश कर लिया।

आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि अलग-अलग वर्गों में प्रखर त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्वत, विधि एंजेलिना, ऐशनी पाठक, यशस्वी राजपूत, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. आंचल मौर्या ने पांच चक्रों की बाजी जीतकर शीर्ष पर रहे। डॉ. आंचल मौर्या छह चक्रों की बाजी जीत शीर्ष पर रहीं। निर्णायक की भूमिका हेमंत शर्मा, अर्जुन सिंह, बादल राव, मनीष पाठक, दीपमाला द्विवेदी और रोहन ने निभाई। इस मौके पर मोहित श्रीवास्तव, रजना श्रीवास्तव, वंदना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share the News