पिंडरा। पिंडरा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में वार्षिकोत्सव एवं निपुण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और खूब वाहवाही बटोरी।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता ने कहा कि छोटे बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
🏅 निपुण व मेधावी छात्र सम्मानित
इस अवसर पर निपुण छात्र-छात्राओं — सिमरन, संदीप, सुमित, रुद्र, साध्वी, श्रेया और शिवांगी — सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
🎤 आयोजन में इनकी रही भूमिका
कार्यक्रम का स्वागत प्रधानाध्यापिका डॉ. गीता तिवारी ने किया। संचालन पूजा गुप्ता द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अंजलि श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, आनंद कुमार, अंजना सिंह, रामविलास मौर्य, रामदुलार, मुख्तार खां सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
📍 धरमनपुर में भी हुआ आयोजन
इसके अलावा पिंडरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय धरमनपुर में भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजकुमार ने की, जबकि स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक संजय दूबे ने किया।
विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों से छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ और अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार