पांडेयपुर ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा: रेलिंग से टकराकर ऑटो पलटी, 6 लोग घायल — सभी खतरे से बाहर

थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सारनाथ की ओर जा रही ऑटो (UP 65 QT 5836) रेलिंग से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायल व्यक्तियों के नाम:

1️⃣ अरविंद पांडे (ड्राइवर), पुत्र अमरनाथ पांडे, निवासी गरखड़ा, थाना सिंधोरा
2️⃣ बालेंद्र पांडे, पुत्र प्यारेलाल पांडे, निवासी फरीदपुर, थाना सारनाथ
3️⃣ रेखा पांडे, पत्नी सुरेंद्र पांडे, निवासी फरीदपुर, थाना सारनाथ
4️⃣ गीता पांडे, पत्नी अरविंद पांडे, निवासी गरखड़ा, थाना सिंधोरा
5️⃣ बच्चन तिवारी
6️⃣ पूजा पांडे, निवासी फरीदपुर, थाना सारनाथ
7️⃣ चंदन पांडे, पुत्र बनी पांडे, निवासी फरीदपुर, थाना सारनाथ

पुलिस के अनुसार, ऑटो तेज रफ्तार में होने के कारण ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे वाहन पलट गया। मौके पर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखी है, और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About The Author

Share the News