काशी सांसद खेलकूद…सीडीओ ने स्वर्ण और विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने कांस्य पर लगाया निशाना

वाराणी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल स्पर्धाएं देखकर हर कोई ताली बजाने लगा। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

काशी सांसद खेलकूद के तहत सीनियर और मास्टर्स वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं खेल मैदानों और इंडोर हॉल में हुईं। सिगरा में पांच और कैंटोनमेंट स्थित रायफल शूटिंग रेंज की प्रतियोगिताओं में करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निशानेबाजी में सीडीओ हिमांशु नागपाल ने स्वर्ण जीता जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने कांस्य पदक जीता। 

आयोजन सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिला राइफल क्लब की शूटिंग रेंज पर आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूपीएसआरए जगदीप मधोक, एडीसीपी आकाश पटेल, सीडीओ हिमांशु नागपाल, ट्रांसजेंडर सलमा, राजदेव सिंह, वाणी सिंह, डॉ. विपिन सिंह, श्रेष्ठा जायसवाल, नीलू त्रिपाठी, हर्ष पांडेय, आदर्श सिंह, शिवाजी आदि ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। 

About The Author

Share the News