कछियां गांव में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’, विकास व राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

पिंडरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को पिंडरा मंडल के ग्रामसभा कछियां में उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, मंडल महामंत्री अवधेश मिश्रा, अनिल चौबे, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पटेल, शैलेश मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है। सभी ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए ग्राम कछियां के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

About The Author

Share the News