वाराणसी में ‘साइक्लोथान-2025’ को मिली हरी झंडी — फिटनेस, स्पोर्ट्स और जागरूकता का दिया संदेश

वाराणसी। जिला प्रशासन वाराणसी की ओर से आयोजित ‘साइक्लोथान-2025’ को रविवार को विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह कार्यक्रम ‘सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2025’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें 18 वर्ष तक या उससे कम आयु के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

साइक्लोथान की शुरुआत यू.पी. कॉलेज खेल मैदान से हुई, जो भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, मकबूल आलम रोड और चौकाघाट होते हुए सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यू.पी. कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं बल्कि उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

About The Author

Share the News