वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में आईपीएस नीतू कात्यान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस कॉल सेंटर के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गैंग लोगों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जॉब ऑफर और सर्विस एक्टिवेशन के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
सूत्रों के अनुसार, मौके से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, रिकॉर्डिंग डिवाइस और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साइबर अपराध की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट की प्रतीक्षा है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में