दूध के लेन-देन पर चला चाकू: वाराणसी पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

थाना कपसेठी पुलिस ने दूध के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीत सिंह उर्फ रिपू सिंह (45 वर्ष) निवासी ग्राम भिटकुरी, थाना कपसेठी, और मिहीर सिंह उर्फ गोलू सिंह (25 वर्ष) निवासी ग्राम भरहूपुर, थाना नेवढिया, जनपद जौनपुर (वर्तमान में ग्राम भिटकुरी, कपसेठी) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष दूध के खरीद-बिक्री का काम करता है। 22 अक्टूबर की सुबह, जब पीड़ित का पुत्र हिमांशु प्रजापति दूध देने गया, तो रिपू सिंह ने सामान्य समय से पहले दूध मांगा। मना करने पर विवाद बढ़ गया। शाम करीब 6 बजे, आरोपीगण अपने साथियों के साथ पीड़ित की दुकान पर पहुंचे और वहां रखी छुरी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वादी और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share the News