वाराणसी के पुलिस थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा संगठित गैंग बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर गम्भीर प्रकृति के मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु इनाम की घोषणा की गई। इसके तहत मामला संख्या 0441/2025 (धारा 316(5)/318(4)/111(2)(ख) बीएनएस) में वांछित ऋचा भार्गव, पत्नी शरद भार्गव, निवासी फ्लैट नं. 903, विनायका रेजीडेंसी, लंका, वाराणसी की गिरफ्तारी पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं, इसी प्रकरण में सह-अभियुक्त शरद भार्गव, पुत्र स्व. ध्रुव भार्गव, निवासी फ्लैट नं. 903, विनायका रेजीडेंसी, लंका, वाराणसी (उम्र 50 वर्ष) को दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 6 बजे हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित TDI इम्पायर मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया।
मामले का विवरण:
आवेदक आशीष कुमार अग्रवाल, निवासी बी-1/125-15 दुमरांव बाग कॉलोनी, अस्सी, वाराणसी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त दंपति ने व्यापार के नाम पर ₹1.30 करोड़ की राशि ली थी। बाद में केवल ₹45 लाख वापस कर शेष ₹85 लाख की धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में थाना लंका में मामला संख्या 0441/2025 पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
दोनों पर विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें चेतगंज, चौक, कोतवाली और लंका थानों में धारा 406, 409, 420, 504, 506, 120-B भा.दं.वि. के अंतर्गत मुकदमे शामिल हैं।
लंका थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, फरार अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी के ठिकाने की जानकारी हो, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे