थाना विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच इंद्रावती अस्पताल के सामने दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। विवाद में एक पक्ष से शैलेश सिंह, जो इंद्रावती अस्पताल में मार्केटिंग मैनेजर हैं और भाजपा नगर मंत्री सविता सिंह के पति बताए जा रहे हैं, तथा उनके पुत्र शामिल थे। दूसरे पक्ष से राकेश यादव, जो अस्पताल के बाहर चाय की दुकान लगाता है, शामिल था।
जानकारी के अनुसार, राकेश यादव ने शैलेश सिंह और उनके बेटे ओम सिंह पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। दोनों घायलों का इलाज इंद्रावती अस्पताल में ही चल रहा है, और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
शैलेश सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना विंध्याचल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि क्षेत्राधिकारी नगर, मिर्जापुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे