धनंजय मोदनवाल बने सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष

पिंडरा।
सिंधोरा व्यापार मंडल का चुनाव बुधवार को मेवा लाल सोनकर कटरा सिंधोरा बाजार में हुआ। जिसमें गहमा गहमी के बीच सर्वसम्मति से धनंजय उर्फ सोनू मोदनवाल को निर्विरोध व्यापार मंडल अध्यक्ष चुना गया।
इसके पूर्व जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव व जिला महामंत्री नंदलाल जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई।
जिसमे व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल बनाते हुए सर्वसम्मति से धनंजय मोदनवाल के नाम पर सहमति बनी।
उसके बाद अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल, महामंत्री सुबाष चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सलमान शेख, निशांत जायसवाल, एवं कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता को निर्विरोध पदाधिकारी के रूप में घोषणा की गई। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक के रूप मे महेंद्र कुमार जायसवाल तथा अशोक मौर्य, नागेंद्र वर्मा प्रधान, अजीत कुमार गुप्ता उर्फ गुरम्मा, रिजवान अंसारी उर्फ बाबू, रमाकांत जायसवाल को मण्डल का सलाहकार बनाया गया
बैठक में गुलाम मोहम्मद, राजेश साहू, पंकज जायसवाल, राजेश मोदनवाल, घुन्नुर राजभर, जावेद अख्तर, राजेश साहू, राजकुमार जायसवाल समेत काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News