फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में लीड विज़न ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ है। आरोप है कि युवकों से 22 हजार रुपये जमा कराए जाते थे। ट्रेनिंग के नाम पर बुलाकर उन्हें बंधक बनाकर नकली सामान बेचने का दबाव डाला जाता था और विरोध करने पर प्रताड़ित भी किया जाता था। यह गिरोह यूपी, एमपी और बिहार समेत कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

About The Author

Share the News