वाराणसी।
आज बुधवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वाराणसी
हर्ष कुमार नें समिति कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुला कर सदस्यता महाअभियान मे सहयोग करने का आग्रह किया।
सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमारसिंह ने सचिव संवर्ग की समस्याओ को सहायक आयुक्त के सामने रखा। पिछले अभियान की प्रोत्साहन राशि दो वर्ष बाद भी न मिलने की शिकायत की ।सचिवो के वेतन और मानदेय अवरुद्ध होने की समस्या से अवगत कराया।
सहायक आयुक्त ने कहा कि समस्याओ का निराकरण किया जाएगा परंतु सभी सचिव एक साथ लगकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे जुट जाएँ।
ऋषिकुमारसिंह ने कहा की हमारी मांगो के पूरा होने के पूर्व हमसे किसी सहयोग की उम्मीद न की जाए।
सहायक आयुक्त तथा एडीसीओ गण लालजी, विजयकुमार व संगीता वर्मा ने सचिवो को काफी समझाया लेकिन सचिव यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने एक साथ कहा कि जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम सदस्यता अभियान का विरोध करते रहेंगे ।यही नही आगामी पहली अक्तूबर से सम्पूर्ण तालाबंदी किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी ।
प्रतिनिधिमंडल मे जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह, महामंत्री अनिल दूबे उपाध्यक्ष द्वय अभय सिंह व अखिलेश यादव , जिला संगठन मन्त्री विवेक कुमार सिंह , ब्लाक अध्यक्ष सेवापुरी राहुल सिंह व चिरईगांव अध्यक्ष रवि यादव मौजूद रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में