प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित काशी आगमन को लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एस. पी. गोयल ने की, जबकि डीजीपी राजीव कृष्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों और तैयारियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के जरिए प्रस्तुत की।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी तैयारियां तन्मयता से पूरी की जाएं। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों के आवागमन और ट्रैफिक डायवर्जन की मजबूत व्यवस्था करने पर जोर दिया। वहीं, डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने और किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल ताज में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, सीएमओ संदीप चौधरी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त