यूपी में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले, कई जिलों और विभागों में नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीजीपीटीसी मुरादाबाद की कमान राजीव सभरवाल को दी गई है, जबकि सतीश गणेश की लखनऊ वापसी हुई है और उन्हें एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं मोदक राजेश को आईजी जीआरपी, सत्यनारायण को एडीजी एसीओ, और सुभाष चंद्र दुबे को आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

अनीस अंसारी को डीआईजी पीएसी लखनऊ, देव रंजन को डीजीआई स्थापना, और डॉ. मिनाक्षी सेनानायक को वाराणसी भेजा गया है। इसके अलावा सर्वोदय चंद्र यादव को एसपी एसएसएफ, पंकज पांडेय को एसपी पीएसी मुख्यालय, महेंद्र पाल को सेनानायक SSF सहारनपुर, और शुभम पटेल को एसपी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है।

तबादलों की लिस्ट में मनोज अवस्थी (12वीं पीएसी फतेहपुर), अशोक कुमार (एसपी पावर कॉर्पोरेशन), सुंदरकांत मीणा (एसपी इंटेलीजेंस कानपुर), और रोहन झा (एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ) भी शामिल हैं। इसी तरह निहारिका शर्मा को सेनानायक पीएसी गोरखपुर, संजीव बाजपेयी को सेनानायक पीएसी एटा, और अनिल कुमार को प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर बनाया गया है।

इसके साथ ही ब्रजेश गौतम और ओमप्रकाश सिंह को डीजी मुख्यालय, ओमप्रकाश द्वितीय और अजीजुल हक को भी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं विनय कुमार सिंह को एसपी एटीएस, अशोक कुमार को एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड, संजय राय को एसपी इंटेलीजेंस अयोध्या, आनंद कुमार द्वितीय को एसपी इंटेलीजेंस बरेली, और संजय कुमार द्वितीय को एसपी इंटेलीजेंस गोरखपुर नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों के बाद यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है।

About The Author

Share the News