लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी T-20 लीग के फाइनल में काशी रुद्रास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ मावेरिक्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए।
जवाब में काशी रुद्रास ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान कर्ण शर्मा ने 31 गेंद पर 65 रन और अभिषेक गोस्वामी ने नाबाद 61 रन की धुआंधार पारी खेली।
फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोबोट “चुलबुल” से टॉस कर और घंटा बजाकर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा –
“25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश को घरेलू क्रिकेट में कम से कम 4 रणजी टीमें मिलनी चाहिए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिल सकें।”
- सीएम योगी ने बताया कि यूपी में हर जिले में स्टेडियम और हर विकासखंड में मिनी स्टेडियम बनाने का काम तेजी से हो रहा है। वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा।
इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी-टी20 लीग चेयरमैन डॉ. डीएस चौहान सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में