वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रितेश पांडे शनिवार को अपनी नई फिल्म “भ्रष्टाचार” के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने न केवल अपनी फिल्म को लेकर बातें कीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने राजनीतिक इरादे साफ कर दिए।
रितेश पांडे ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ेंगे और संभव है कि वे भभुआ विधानसभा सीट से मैदान में उतरें।
राजनीति में आने पर अभिनेता ने कहा कि “आज तक कई अभिनेता नेता बने, लेकिन वे जनता के बीच जमीनी स्तर पर काम नहीं कर पाए। जनता को चमक-दमक वाले स्टार नहीं, बल्कि एक सेवक की जरूरत है, जो उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सके।”
फिल्म भ्रष्टाचार
रितेश पांडे की आगामी भोजपुरी फिल्म “भ्रष्टाचार” 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वे एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ता है। अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वे समाज को एक मजबूत संदेश देना चाहते हैं कि बदलाव लाने के लिए सिस्टम को चुनौती देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है, जो युवाओं को जागरूक करेगी।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वाराणसी में रितेश पांडे के चाहने वालों की भारी भीड़ जुटी और अभिनेता ने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में