वाराणसी में मौसम का मिज़ाज बदलता जा रहा है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.4° तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा 27°C दर्ज किया गया।
हालांकि बीच-बीच में बादल उमड़ने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 11 सितंबर तक वाराणसी में बारिश के आसार हैं, लेकिन किसी तरह का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
लोगों को दिन में धूप और रात में उमस से राहत की उम्मीद कम है, लेकिन अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर होने वाली बारिश मौसम को संतुलित कर सकती है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में